[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुरैश कौम की तीन सगी होनहार बहनों सय्यान कुरैशी, अनोफ और अनम कुरैशी का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुरैश कौम की तीन सगी होनहार बहनों सय्यान कुरैशी, अनोफ और अनम कुरैशी का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान

कुरैश कौम की तीन सगी होनहार बहनों सय्यान कुरैशी, अनोफ और अनम कुरैशी का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में कुरैश समाज की तीन सगी बहनों व कुरैश समाज में राजस्थान टॉपर सय्यान कुरैशी ने 99.33, अनोफ कुरैशी के 97.17 व अनम कुरैशी 96.83 प्रतिशत अंक हासिल करने पर जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने तीनों बेटियों को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।

अल-कुरैश वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने छात्राओं के ननिहाल इस्लामपुर पहुंचकर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन कुरैशी के मुखयातिथ्य और इस्लामपुर सरपंच आमीन मणियार की अध्यक्षता और संस्थापक मास्टर अब्दुल मजीद कुरैशी, संरक्षक मोहम्मद इदरीस, उपाध्यक्ष उमर कुरैशी के सानिध्य में होनहार बेटियों का साफ़ा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया। सम्मान की इस पहल को देख कर बेटियों के साथ-साथ अभिभावकों ने प्रसन्नता प्रकट की। इस अवसर पर अल्फुदीन कुरैशी, जमील कुरैशी, इकराम फौजी, खलील, अज़ीज़, कामिल व साहिल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सय्यान कुरैशी एयरोनॉटिकल इंजीनियर, अनम कुरैश न्यायिक सेवा और अनोफ कुरैशी प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज और राष्ट्र सेवा करना चाहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad