[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक राजेंद्र भाम्बू ने सारी गांव में किया पीएचसी भवन का शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक राजेंद्र भाम्बू ने सारी गांव में किया पीएचसी भवन का शिलान्यास

विधायक राजेंद्र भाम्बू ने सारी गांव में किया पीएचसी भवन का शिलान्यास

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने सोमवार को जिले की सारी ग्राम पंचायत में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का शिलान्यास किया। 143 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस भवन में मोड्यूलर लेबर रूम, पेथोलाजी लैब, दवा वितरण केन्द्र, रजिस्ट्रेशन रूम, वेलनेस रूम, फोर बेडेड वार्ड, ओपीडी, वेटिंग एरिया, डॉक्टर्स क्वार्टर का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक राजेंद्र भांबू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिलान्यास समारोह में विधायक भांबू का आभार जताते हुए लोगों ने उन्हें लड्डुओं से तौला।

इस मौके पर विशम्भर पूनियां, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, राजकुमार मूंड, हरेन्द्र धनखड, कृष्ण गावडिया, मुकेश पातुसरी, बलजीत शर्मा, आशु सिंह, तेजपाल, प्रधानाचार्य सरोज देवी, नरेंन्द्र सोहू, राजेश सोमरा, बीसीएमओ डॉ. तेजपाल कटेवा, संदीप डारा, राजकुमार जांगिड, प्रताप, सरजीत, सुल्ताना एस एच ओ रविन्द्र समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad