[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय कॉलेज में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती:छात्राओं को भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की दी सीख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

राजकीय कॉलेज में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती:छात्राओं को भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की दी सीख

राजकीय कॉलेज में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती:छात्राओं को भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की दी सीख

नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजकीय कमला मोदी महिला कॉलेज एनएसएस और महिला प्रकोष्ठ की ओर से आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज बंशिया, भाजपा नीमकाथाना के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिप्रसाद सैनी और कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. मंजू वर्मा ने की। अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित किया। मनोज बंशिया ने अपने संबोधन में लोकमाता होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से लोकमाता के जीवन दर्शन को अपनाने और भारतीय संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। प्राचार्य ने लोकमाता होल्कर के धार्मिक, प्रशासनिक और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत, डॉ. सुरेश चौधरी सहित समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles