[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में कॉलोज मोड पर खुला चैंबर बना खतरा:सरियों से भरी पिकअप फंसी, तीन घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में कॉलोज मोड पर खुला चैंबर बना खतरा:सरियों से भरी पिकअप फंसी, तीन घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक

चिड़ावा में कॉलोज मोड पर खुला चैंबर बना खतरा:सरियों से भरी पिकअप फंसी, तीन घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड 18 में स्थित कॉलोज मोड़ पर खुले चैंबर से शुक्रवार सुबह एक और हादसा हो गया। सरियों से भरी एक पिकअप जलभराव के कारण चैंबर में फंस गई। इस कारण तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना सुबह की है। पिकअप चालक जलभराव के कारण खुले चैंबर को नहीं देख पाया। गाड़ी का टायर नाले में धंस गया। इससे पिकअप एक तरफ तिरछी हो गई। आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप को निकालने का प्रयास किया। मगर कई प्रयासों के बाद भी गाड़ी को बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया-इस मोड़ पर नाले पर कोई फेरोकवर नहीं है। यह स्थिति हादसों का कारण बन रही है। उन्होंने खुले चैंबर को जल्द ढकने की मांग की है। नगरपालिका चिड़ावा के ईओ रोहित मील ने कहा कि वे मौके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नाले के खुले हिस्से को लोहे की जाली या फेरोकवर से ढका जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet