[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन:आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन जब्त करने की मांग, पुलिस ने दो दिन में जांच पूरी करने का दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन:आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन जब्त करने की मांग, पुलिस ने दो दिन में जांच पूरी करने का दिया आश्वासन

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन:आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन जब्त करने की मांग, पुलिस ने दो दिन में जांच पूरी करने का दिया आश्वासन

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में 18 मई को हुई एक सड़क दुर्घटना की जांच को लेकर पीड़ित परिवार ने पूर्व मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा के नेतृत्व में थाने में प्रदर्शन किया। नांगल पावर हाउस के सामने रात 11-12 बजे के बीच हुई इस दुर्घटना में अक्षय उर्फ गुड्डू की मौत हो गई थी। मृतक के भाई अरविंद मीणा की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के बाद गुड्डू को पहले सीकर और फिर जयपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना से पहले गुड्डू ने बताया था कि टोडपुरा के ढील्या की कैंपर ने उसे टक्कर मारी थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अभी तक दुर्घटना में शामिल वाहन का पता नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र की पिकअप और कैंपर वाहनों की भी जांच की जा रही है।

प्रदर्शन में मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व प्रिंसीपल केशरदेव मीणा, सुभाष चंद्र मीणा, हजारीलाल मीणा, कैप्टेन जयनारायण मीणा सांगरवा, रामपाल मीणा, लालचंद सैनी नांगल, योगेंद्र सैनी नांगल, मोहनलाल मीणा, गोपाल मीणा, राजेंद्र कुमार, बचनाराम मीणा, प्रकाश चंद्र, दिनेश कुमार, शोभाराम सैनी,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के भीतर वाहन की पहचान कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष के बताए बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77