[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अपहरण कर युवक को खेत में फेंका:हुक्का की दुकान से उठाकर दो गांवों में ले जाकर पीटा, बेहोश होने पर छोड़कर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अपहरण कर युवक को खेत में फेंका:हुक्का की दुकान से उठाकर दो गांवों में ले जाकर पीटा, बेहोश होने पर छोड़कर भागे

चिड़ावा में अपहरण कर युवक को खेत में फेंका:हुक्का की दुकान से उठाकर दो गांवों में ले जाकर पीटा, बेहोश होने पर छोड़कर भागे

चिड़ावा : चिड़ावा में एक युवक के साथ अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। सूरजगढ़ रोड स्थित हुक्का की दुकान से देव यादव का अपहरण किया गया। पुलिस ने उसे चित्तौसा गांव के एक खेत से बरामद किया। पीड़ित देव यादव ने बताया कि चिमा का बास के सेठी उर्फ अनिल और उसका चाचा तीन-चार अन्य लोगों के साथ दुकान पर आए। वे उसे जबरन गाड़ी में ले गए। आरोपियों ने गाड़ी में ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उसे गोठ गांव ले जाया गया। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई।

इसके बाद आरोपी उसे चित्तौसा गांव ले गए। वहां एक खेत में उसे उल्टा लिटाकर डंडों से पीटा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया। वे चाहते थे कि वह उनकी मनचाही बात बोले। मना करने पर उसे और पीटा गया। पिटाई से वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। घायल देव को पहले चिड़ावा उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77