उदयपुरवाटी के शहरी किसानों की मांग:ग्रामीण फीडर से बिजली मिले तो बिल माफी या 24 घंटे शहरी सप्लाई दें
उदयपुरवाटी के शहरी किसानों की मांग:ग्रामीण फीडर से बिजली मिले तो बिल माफी या 24 घंटे शहरी सप्लाई दें
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के शहरी क्षेत्र में किसानों को ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसके बावजूद उन्हें शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिल भेजे जा रहे हैं। किसानों ने इस मुद्दे को लेकर विद्युत निगम के सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया को ज्ञापन सौंपा है। इंद्रपुरा, धोलाखेड़ा और जैतपुरा के ग्रामीण फीडर से शहरी क्षेत्र के कृषि कनेक्शन धारकों को बिजली दी जा रही है। ग्रामीण फीडर में रोजाना केवल 5 घंटे बिजली मिलती है। वहीं शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है। राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के बिजली बिल माफ कर दिए हैं। पहले सरकारी योजना के तहत शहरी क्षेत्र के किसानों के बिल भी माफ किए जा रहे थे। लेकिन अब विद्युत निगम ने उन्हें बिल भेजने शुरू कर दिए हैं।
किसानों की मांग है कि या तो उन्हें शहरी क्षेत्र की तरह 24 घंटे बिजली दी जाए। या फिर ग्रामीण फीडर से आपूर्ति के हिसाब से ग्रामीण किसानों की तरह बिल माफी का लाभ दिया जाए। सहायक अभियंता ने इस मामले को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन रूड़मल सैनी, भंवरलाल सैनी, रामेश्वर लाल, बाबूलाल सैनी, गौरूराम, बलदेव राम, अशोक कुमार, हाथी राम, सुरेश कुमार, धूड़मल सैनी समेत अन्य किसान मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043537


