पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, संगोष्ठी का आयोजन
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, संगोष्ठी का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपप्रधान केशरीचंद शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राजवीर , उपनेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश नाई व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनफूल खां फौजी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनकी दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं के चलते ही आज भारत आत्मनिर्भर बनकर वैश्विक मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुका है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र राजवी, उपनेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश नाई, नगर अध्यक्ष महावीर माली, जिला उपाध्यक्ष रामलाल सारण, आरिफ काजी, लालबहादुर सेवदा, ईश्वर प्रजापत, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, महामंत्री परमेश्वर दुबे, बाबूलाल सैनी, तोलाराम सारण, धर्मपाल मेव, इमरान खान, प्रकाश माली, हरलाल बेनीवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वं नेहरू के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।
संवाददाता रुस्तम अली खान