[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी प्रोजेक्ट कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा:1280 कर्मचारियों के भविष्य निधि विकल्प रिजेक्ट, 1 जून को होगी बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी प्रोजेक्ट कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा:1280 कर्मचारियों के भविष्य निधि विकल्प रिजेक्ट, 1 जून को होगी बैठक

केसीसी प्रोजेक्ट कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा:1280 कर्मचारियों के भविष्य निधि विकल्प रिजेक्ट, 1 जून को होगी बैठक

खेतड़ीनगर : खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ (एटक) और खेतड़ी तांबा सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। यूनियन महामंत्री और एसोसिएशन अध्यक्ष बिड़दूराम सैनी ने बैठक की अध्यक्षता की।

बिड़दूराम सैनी ने बताया कि एचसीएल के केसीसी प्रोजेक्ट भविष्य निधि ट्रस्ट के 1280 सदस्यों ने 4 नवंबर 2022 को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद विकल्प दिए थे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयपुर ने इस मामले की जांच की। लेकिन फरवरी 2025 के बाद इन विकल्पों को रिजेक्ट कर दिया गया।

ट्रस्ट, यूनियन और एसोसिएशन ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयपुर को प्रतिवेदन दिया। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस स्थिति को देखते हुए 1 जून रविवार को सुबह 9 बजे केसीसी के कॉपर क्लब में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में स्थाई कर्मचारी, अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। केसीसी प्रोजेक्ट के कर्मचारी लंबे समय से वेतन भत्तों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट प्रशासन इन समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है।

Related Articles