सेना के सम्मान में रतनगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा:पूर्व विधायक महर्षि के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग, व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा
सेना के सम्मान में रतनगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा:पूर्व विधायक महर्षि के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग, व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के साहस का सम्मान करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में यह यात्रा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुई।
यात्रा प्रतिमा स्थल से घंटाघर तक निकाली गई। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामा हुआ था। मार्ग में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
पूर्व विधायक महर्षि ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को कार्रवाई की पूरी छूट दी। इसके बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की। भारतीय जनता पार्टी देश भर में तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना के शौर्य को सम्मान दे रही है। रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस यात्रा में हिस्सा लिया।