झुंझुनूं-इस्लामपुर : मुरोत का बास गांव में सांड के हमले से किसान हुआ घायल, चार टांके आए
मुरोत का बास गांव में सांड के हमले से किसान हुआ घायल, चार टांके आए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं-इस्लामपुर : मुरोत का बास गांव में एक खेत से बेसहारा सांड को निकालने गए किसान को सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। गांव के बनवारीलाल महला रात को अपने खेत से आवारा सांड को निकालने के लिए गए तो बेसहारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया जिससे महला घायल हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेतों से दूसरे किसान दौड़कर आए और सांड को भगाकर किसान को खेतान अस्पताल पहुंचाया। हमले में घायल किसान के आंख के ऊपरी हिस्से पर 4 टांके आए हैं वहीं हाथ पैरों पर भी चोट लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि बेसहारा गोवंश से गांव के सभी किसान भयभीत हैं। उन्होंने जल्द से जल्द इन बेसहारा गोवंश को पकड़ने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052585

