मासूम से रेप के दरिंदे को फांसी की मांग:महिलाएं बोलीं- दुष्कर्म के मामलों में तुरंत कार्रवाई करें पुलिस, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मासूम से रेप के दरिंदे को फांसी की मांग:महिलाएं बोलीं- दुष्कर्म के मामलों में तुरंत कार्रवाई करें पुलिस, एसपी को सौंपा ज्ञापन
सीकर : हाल ही में सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में हुई 9 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठने लगी है। आज इस संबंध में सीकर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव को ज्ञापन देकर आरोपी को फांसी सजा देने की मांग की है।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महामंत्री रेखा जांगिड़ ने बताया कि हाल ही में सीकर में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई। आरोपी उससे हैवानियत करने के बाद उसे खंडहर में छोड़कर चला गया। जिसके बाद मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस का धन्यवाद है कि उन्होंने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में मांग है कि अब आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। जिससे कि समाज के ऐसे दरिंदे मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहे।
रेखा जांगिड़ ने बताया कि सीकर में 2012 में दामिनी के साथ भी इसी तरह की घटना हुई। घटना के बाद उसके 20 से ज्यादा ऑपरेशन भी हुए। आज भी वह अपने साथ हुई दरिंदगी का दर्द नहीं भूल पाई है। इतना ही नहीं कई रेप के मामल में पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती है। ऐसे में मांग है कि रेप के मामलों में पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041604


