युवती से होटल में रेप,आरोपी गिरफ्तार:कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लेकर गया,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
युवती से होटल में रेप,आरोपी गिरफ्तार:कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लेकर गया,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
सीकर : सीकर जिले में 20 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। जयपुर निवासी युवक के खिलाफ युवती ने नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 20 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि जयपुर के चंदवाजी इलाके के नागावाला तन सिरोही निवासी सागरमल ने उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जिससे युवती को होश नहीं रहा। इसका फायदा उठाकर सागरमल उसे अपने साथ होटल में लेकर गया, जहां उसने युवती के साथ रेप किया। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी सागर मीणा(21) पुत्र गोपीराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050005


