लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 9 में होगा उपचुनाव:कांग्रेस प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, बीजेपी के दो बूथ अध्यक्षों से जुड़े प्रत्याशी
लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 9 में होगा उपचुनाव:कांग्रेस प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, बीजेपी के दो बूथ अध्यक्षों से जुड़े प्रत्याशी
लक्ष्मणगढ़ (सीकर) : नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 में उपचुनाव की तस्वीर रोचक हो गई है। कांग्रेस की ओर से वंदना शर्मा ने आज अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस उपचुनाव में दो प्रमुख प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कांग्रेस से वंदना शर्मा और भाजपा से सरिता शर्मा चुनावी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी 2021 में भी इसी वार्ड से निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं। उस समय कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रही थी।
चुनाव को खास बनाने वाला तथ्य यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी वंदना शर्मा के पति सुशील जोशी वर्तमान में भाजपा के बूथ नंबर 110 के अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजयुमो के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी सरिता शर्मा बूथ नंबर 109 के बूथ अध्यक्ष की पत्नी हैं। नामांकन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। कुछ लोग इसे आगामी मुख्य चुनावों से पहले नगर कांग्रेस में गुटबाजी का संकेत मान रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042196


