108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर पचलंगी में महिलाओं ने बांटे पीले चावल
पीला जोहड़ा आश्रम पर आयोजित होगा 12 जून से 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
पचलंगी : नीमकाथाना के नजदीक नापावाली के पास पीला जोहड़ा आश्रम पर आगामी 12 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर जहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही है वही गांव-गांव में ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर कर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। शुक्रवार को पचलंगी में पटेल चौक के पास भागवत भवन में महिलाओं ने एक दूसरी महिलाओं को पीले चावल वितरित कर यज्ञ में आने का न्योता दिया। भागवत कथा वाचक पंडित विनोद जोशी एवं पंडित मुकेश जोशी व यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया के नेतृत्व में पीले चावल बांटे गए। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने बताया कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी यज्ञ के प्रति भावना जागृत हुई है। 25 मई को पीला जोहड़ा आश्रम पर एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कृष्णा देवी, संतरा देवी, संतोष देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042496


