[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना की छात्रा रीतिका ने झुंझुनूं जिले में किया टॉप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना की छात्रा रीतिका ने झुंझुनूं जिले में किया टॉप

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना की छात्रा रीतिका ने झुंझुनूं जिले में किया टॉप

बुहाना : 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पीएम श्रीमती चमेली देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम, बुहाना की छात्रा रीतिका पुत्री रमेश कुमार ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झुंझुनूं जिले में टॉप किया है। रीतिका की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का बल्कि सम्पूर्ण बुहाना ब्लॉक का नाम भी गौरव से ऊँचा हुआ है। रीतिका की मेहनत, समर्पण और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएँ भी किसी से कम नहीं हैं।

विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के झंडे गाड़े हैं। कुल 10 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, यह विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

विद्यालय की टॉप 10 सूची इस प्रकार है: रीतिका पुत्री रमेश कुमार – 98.20% (जिला टॉपर), उत्तम पुत्री लीलाधर – 96.40%, भावना पुत्री ओमप्रकाश – 94.60%,  मोनिका पुत्री बलजीत सिंह – 93.60%, पायल पुत्री राजेन्द्र सिंह – 92.60%,  सायना बानो पुत्री फारूक अली – 92.20%, रिया पुत्री अजीत सिंह – 91.80%, गरिमा पुत्री सुरेन्द्र सिंह – 91.80%, चन्दा पुत्री अशोक कुमार – 91.00%, भावना पुत्री रणवीर सिंह – 88.20%।

विद्यालय में इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर हर्षोल्लास का वातावरण है। जिला शिक्षा अधिकारी एव प्रधानाचार्या मंजू प्रतिभा ने छात्राओं और विषय अध्यापकों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की ।समस्त शिक्षकों ने इन छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में बुहाना ब्लॉक की प्रतिभाओं को देशभर में पहचान दिलाने का कार्य करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने आशा जताई है कि आगामी वर्षों में भी छात्र-छात्राएँ इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related Articles