दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार:3 साल से फरार चल रहा था फरार, जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ा
दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार:3 साल से फरार चल रहा था फरार, जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ा

फतेहपुर : फतेहपुर के सदर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। अठवास निवासी कृष्णकुमार पिछले 3 साल से फरार चल रहा था। जयपुर एयरपोर्ट पर विदेश से लौटते समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सदर थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी अपराध करने के बाद विदेश भाग गया था। पुलिस ने उसकी अनुपस्थिति में कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को मफरूर घोषित करते हुए गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया। पुलिस ने पहले से ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को वारंट की जानकारी दे रखी थी। 20 मई को आरोपी विदेश से लौटा था। जिसके बाद सदर थाना अधिकारी भवानी सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अरविंद कुमार के अनुसार मंगलवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण किया गया।