[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फुले फिल्म का 13 वां शो भी रहा हाउसफुल निशुल्क शो की अवधि 22 मई तक बढाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

फुले फिल्म का 13 वां शो भी रहा हाउसफुल निशुल्क शो की अवधि 22 मई तक बढाई

फुले फिल्म का 13 वां शो भी रहा हाउसफुल निशुल्क शो की अवधि 22 मई तक बढाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  जेपी महरानियां

नीमकाथाना : सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं नारी शिक्षा की जनक माता सावित्रीबाई फुले के संघर्ष कथाओं पर आधारित ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक फुले फिल्म का 13 वां शो भी निशुल्क रहा। मंगलवार को नीमकाथाना के लक्ष्मी टॉकीज में तकरीबन 300 महिला, पुरुष और बच्चों ने यह फिल्म देखी। मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव राजेंद्र प्रसाद महरानियां ने बताया कि मेघवंशी जागृति संस्थान के तत्वावधान में 11 मई 2025 को मातृत्व दिवस के अवसर पर फुले फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन कर जानजागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 11 शो नीमकाथाना के लक्ष्मी टॉकीज और 2 शो शिव टॉकीज अजीतगढ़ में निशुल्क चलाए गए। उन्होंने बताया कि अब तक 5500 लोगों को फुले फिल्म निशुल्क दिखाई जा चुकी है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता एवं फुले प्रेमियों की भावनाओं को मध्य नजर रखते हुए मेघवंश संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रणजीत महरानियां ने इस फिल्म को 22 मई तक दोपहर 12 बजे वाला शो नीमकाथाना में निशुल्क दिखाने का निर्णय लिया है जिससे वंचित रहे लोग भी इस फिल्म को देख सके।

इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र बबेरवाल, भगवान सहाय बौद्ध, सचिव रोशन लाल खर्रा, सुरेंद्र कुमार सैनी, रामावतार मोखरिया, प्रवक्ता आनंद कुमार हर्डिया एवं सदस्य सरजीत किलानियां, विजेंद्र वर्मा, अनु महरानियां, जितेंद्र वर्मा, अमर सिंह जिलोवा, शिवचंद फंडा, राजेंद्र झालरा, विक्रम कुमार एवं प्रहलाद महरानियां सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Articles