नवलगढ़ में अवैध कॉलोनी काटने का आरोप:प्लॉटिंग का काम रुकवाकर जांच की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नवलगढ़ में अवैध कॉलोनी काटने का आरोप:प्लॉटिंग का काम रुकवाकर जांच की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नवलगढ़ : नवलगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास खसरा नंबर 35 की भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने का आरोप सामने आया है। इस मामले में गुरुवार को युवा नेता नरेंद्र कड़वाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रेलवे स्टेशन के पास इस भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के प्लॉट काटे जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, राजस्व रिकॉर्ड में ये जमीन अन्य उपयोग के लिए दर्ज है, लेकिन नियमों की अनदेखी कर यहां अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में ये भी बताया कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को सूचित किया गया था। हालांकि, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे अवैध कॉलोनी बसाने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।
युवा नेता नरेंद्र कड़वाल ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर प्लॉटिंग का कार्य तुरंत रुकवाया जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील भी की। एसडीएम कुलदीप सिंह ने ज्ञापन स्वीकार किया और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132840


