[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जलदाय विभाग के ऑफिस का घेराव:महिलाएं बोलीं- जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा, विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जलदाय विभाग के ऑफिस का घेराव:महिलाएं बोलीं- जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा, विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की

सीकर में जलदाय विभाग के ऑफिस का घेराव:महिलाएं बोलीं- जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा, विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की

सीकर : सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र में बावड़ी की ढाणी की सैकड़ों महिलाओं ने पीने के पानी की गंभीर समस्या को लेकर जलदाय विभाग के ऑफिस का घेराव किया। महिलाओं ने ऑफिस के अंदर जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

स्थानीय निवासी गोकुलचंद गोदारा ने कहा- इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने स्थानीय लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। बावड़ी की ढाणी में एकमात्र हेडपंप खारा पानी देता है जो पीने योग्य नहीं है। क्षेत्र में कोई नलकूप या अन्य जल स्रोत उपलब्ध नहीं है जिससे चारों ओर त्राहि-त्राहि मची है।

गोदारा ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि खंडेला में पानी की समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। यदि कुंभाराम कैनाल प्रोजेक्ट के माध्यम से पानी की शीघ्र स्थाई व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जलदाय विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की अन्यथा बड़ा आंदोलन करने की बात कही।

इसके बाद सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जल्द पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लेकिन स्थानीय लोग समाधान तक आंदोलन जारी रखने के मूड में हैं। इस अवसर पर चुन्नीलाल सैनी, मोतीलाल सैनी, बाबूलाल, कैलाश चंद सैनी, महेश, द्रोपती, सुरबाला देवी, कांता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, बनारसी देवी, राधा देवी, शकुंतला देवी, प्रियंका सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad