[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में इश्योरेंस एजेंट फंदे पर लटका:सुसाइड नोट में मौत के जिम्मेदार का लिखा नाम, 90-95 लाख रुपए देने का जिक्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में इश्योरेंस एजेंट फंदे पर लटका:सुसाइड नोट में मौत के जिम्मेदार का लिखा नाम, 90-95 लाख रुपए देने का जिक्र

सीकर में इश्योरेंस एजेंट फंदे पर लटका:सुसाइड नोट में मौत के जिम्मेदार का लिखा नाम, 90-95 लाख रुपए देने का जिक्र

सीकर : सीकर में फाइनेंस और इंश्योरेंस एजेंट ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट की शुरुआत “जय माँ करणी” से की और फिर अपनी मौत का कारण बताया। सदर थाना इलाके के सांवलोदा धायलान निवासी धर्मेंद्र धायल (35) को परिजन कमरे में फंदे पर लटका मिला। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के सुसाइड नोट में लिखा था- “मेरी मौत का जिम्मेदार श्रीराम खीचड़ है। इस आदमी ने मुझे बहकाकर 90-95 लाख रुपए के नीचे दे दिया। सत्यता के लिए IDFC FIRST BANK LIMITED सीकर के दो अकाउंट चेक कर लें, पिछले 3-4 साल का। बाकी किसी की कोई गलती नहीं है।” मृतक के पिता भागीरथ मल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल परिजन और ग्रामीण एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर जमा हैं।

कपड़ों से मिले सुसाइड नोट में लिखा था- "जय माँ करणी, मेरी मौत का जिम्मेदार श्रीराम खीचड़ पुत्र प्रताप सिंह खीचड़ निवासी माजीपुरा (पलसाना) है।" नोट में IDFC FIRST BANK के दो अकाउंट की जांच करने की बात कही गई है।
कपड़ों से मिले सुसाइड नोट में लिखा था- “जय माँ करणी, मेरी मौत का जिम्मेदार श्रीराम खीचड़ पुत्र प्रताप सिंह खीचड़ निवासी माजीपुरा (पलसाना) है।” नोट में IDFC FIRST BANK के दो अकाउंट की जांच करने की बात कही गई है।

95 लाख की धोखाधड़ी का दर्द लिखा, फिर लगा ली फांसी

फाइनेंस और इंश्योरेंस एजेंट धर्मेंद्र धायल (35) के पिता भागीरथ मल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे ने कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह उसके कमरे में देखा तो अचेत हालत में मिला। उसे एसके हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता का आरोप है कि श्रीराम ने धोखाधड़ी करके धर्मेंद्र से 90 से 95 लाख रुपए ले लिए। धोखाधड़ी के कारण धर्मेंद्र आर्थिक तंगी में होने के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। धर्मेंद्र एक बेटे और एक बेटी का पिता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा है। श्रीराम और उसके साथी पहले भी कई बार धर्मेंद्र के घर आते थे।

विधायक बोले- धर्मेंद्र के साथ हुआ फ्रॉड, पुलिस ने मांगे दो दिन

धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र के साथ फ्रॉड हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा है। विधायक ने कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए, किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए।

थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि धर्मेंद्र के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी न्यायसंगत कार्रवाई होगी, वह जल्द से जल्द की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad