[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तोखा का बास भगीना में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी आशीष उर्फ मोटिया 15 घंटे में गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

तोखा का बास भगीना में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी आशीष उर्फ मोटिया 15 घंटे में गिरफ्तार

तोखा का बास भगीना में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी आशीष उर्फ मोटिया 15 घंटे में गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के तोखा का बास भगीना गांव में 16 मई 2025 की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसमें धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दलीप पुत्र ओंकार स्वामी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के भाई सुनील ने पुलिस को दी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी आशीष शर्मा उर्फ मोटिया (22), पुत्र राजेश शर्मा, जो अक्सर दलीप के घर आता-जाता था, रात करीब 2 बजे घर में घुसा और सो रहे दलीप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन और चेहरे पर किए गए वार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर दौड़ी भाभी सपना ने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा और तुरंत अपने देवर को फोन कर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिलानी थाना प्रभारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम में कमल सिंह एएसआई, शीशराम एएसआई, सुमेर सिंह, सत्यनारायण, संजय कुमार, राजेश, रामचंद्र व सुनील कुमार शामिल थे। सघन तलाश के बाद पुलिस ने मात्र 15 घंटे में आरोपी आशीष को दबोच लिया और न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड प्राप्त किया। गिरफ्तार आरोपी आशीष शर्मा उर्फ मोटिया के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में सूरजगढ़ थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है, वहीं वर्ष 2024 में पिलानी थाने में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एक और प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77