चूरू में बाइक फिसलने से 2 युवक घायल:हिरण को बचाने के कारण हादसा, नानी से मिलने जा रहे थे दोनों
चूरू में बाइक फिसलने से 2 युवक घायल:हिरण को बचाने के कारण हादसा, नानी से मिलने जा रहे थे दोनों
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू के रतननगर रोड पर शुक्रवार दोपहर रामगढ़ से चूरू आ रहे दो युवकों की बाइक हिरण को बचाने के प्रयास में फिसल गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान रामगढ़ वार्ड 25 निवासी रवि (21) और राकेश (25) के रूप में हुई। दोनों भरतिया अस्पताल में भर्ती रवि की नानी से मिलने जा रहे थे। रतननगर-चूरू रोड स्थित पार्क के सामने अचानक उनकी बाइक के आगे हिरण आ गया।
हादसे में रवि के चेहरे पर गंभीर चोट आई। वहीं राकेश के पैर में चोट लगी। घायलों ने तुरंत परिवार को सूचना दी। रवि के भाई आनंद ने मौके पर पहुंचकर दोनों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत दोनों का इलाज शुरू किया। रवि की चोट अधिक गंभीर होने के कारण उनकी सीटी स्कैन की जा रही है। राकेश की हालत स्थिर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042104


