[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिला संदिग्ध ड्रोन:क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला, बीएसएफ समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अनूपगढटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुर

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिला संदिग्ध ड्रोन:क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला, बीएसएफ समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिला संदिग्ध ड्रोन:क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला, बीएसएफ समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं

अनूपगढ : भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में एक संदिग्ध ड्रोन मिला है। घटनाक्रम भारत-पाक सीमा से सटे संवेदनशील इलाके में गुरुवार सुबह सामने आया, जब गांव 12 ए के पास वन विभाग की भूमि पर ग्रामीणों को एक ड्रोननुमा वस्तु दिखाई दी।

गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे ग्रामीणों ने जब खेत में यह संदिग्ध वस्तु देखी तो उन्होंने तुरंत अनूपगढ़ पुलिस थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ ईश्वर जांगिड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बीएसएफ को भी सूचित किया गया। बीएसएफ की टीम ने क्षेत्र को घेर लिया और वस्तु के आसपास किसी को भी जाने से मना कर दिया।

7 फीट लंबा ड्रोन, टूटा हुआ कैमरा बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ड्रोननुमा वस्तु लगभग 5 से 7 फीट लंबी है और इसमें लगा कैमरा टूटकर अलग गिरा हुआ मिला है। इसकी बनावट और तकनीकी ढांचे को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह निगरानी या जासूसी के उद्देश्य से इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

ड्रोन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दूर रहने की हिदायत दी है।
ड्रोन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दूर रहने की हिदायत दी है।

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बम डिस्पोजल यूनिट को भी एहतियातन बुलाया गया है। ड्रोन को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक और तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

युद्ध के बीच सीमा पर बढ़ी संवेदनशीलता

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष के मद्देनज़र सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। ऐसे में सीमा के पास इस तरह की वस्तु का मिलना सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि यह ड्रोन सीमा पार से भेजा गया है या किसी सैन्य अभ्यास के दौरान भटक कर यहां पहुंचा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89