[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर देर रात हंगामा, खानाबदोश परिवार ने कंट्रोल रूम के शीशे तोड़े, पुलिस पहुंची लेकिन कार्रवाई किए बिना लौट गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर देर रात हंगामा, खानाबदोश परिवार ने कंट्रोल रूम के शीशे तोड़े, पुलिस पहुंची लेकिन कार्रवाई किए बिना लौट गई

चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर देर रात हंगामा, खानाबदोश परिवार ने कंट्रोल रूम के शीशे तोड़े, पुलिस पहुंची लेकिन कार्रवाई किए बिना लौट गई

चिड़ावा : बुधवार रात चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर एक खानाबदोश परिवार के सदस्यों ने उत्पात मचा दिया। घटना में रेलवे कंट्रोल रूम के दरवाजे के शीशे तोड़ दिए गए और स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार का पुरुष सदस्य शराब के नशे में स्टेशन परिसर में जोर-जोर से चिल्ला रहा था और हंगामा कर रहा था। स्टेशन स्टाफ ने उसे वहां से जाने के लिए कहा, जिस पर वह भड़क गया। कुछ देर में उसके साथ मौजूद महिला सदस्य भी विवाद में शामिल हो गई।

गुस्से में आकर दोनों ने मिलकर कंट्रोल रूम के दरवाजे पर पत्थरों और हाथों से वार किए, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए। हाथ से शीशे तोड़ने की वजह से व्यक्ति के हाथ में गहरी चोट भी आई। घटना के बाद आसपास के यात्री और स्टेशन स्टाफ सहमे हुए नजर आए।

स्टेशन स्टाफ द्वारा मामले की जानकारी तत्काल चिड़ावा पुलिस थाने को दी गई, जिस पर पुलिस की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट जाना उचित समझा। संभवतया मामला जीआरपी के अंतर्गत आने से यह कदम उठाया गया।

इस घटना को लेकर यात्रियों व स्थानीय लोगों में असंतोष देखा गया। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों में तत्परता और सख्ती नहीं दिखाएगी जाएगी तो सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगते रहेंगे।

रेल यात्री संघ और नगरवासियों ने मांग की है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89