नवलगढ़ में 52 स्थानों पर एक साथ हुआ गायत्री महायज्ञ
नवलगढ़ में 52 स्थानों पर एक साथ हुआ गायत्री महायज्ञ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में “घर-घर गायत्री, घर-घर यज्ञ” योजना के तहत नवलगढ़ में एक साथ 52 स्थानों पर गायत्री महायज्ञ आयोजित किए गए।
देश की सुख-शांति, समृद्धि, सेना की मजबूती और जनमानस की सद्बुद्धि व उज्जवल भविष्य की कामना के साथ यह आयोजन किया गया।
ब्लॉक प्रभारी कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से पूरे समाज के उत्थान की प्रार्थना की गई। आयोजन में दिव्या युवा भारत संघ (दिया) के जिला प्रभारी संदीप दायमा के नेतृत्व में समन्वय किया गया।
मुख्य यज्ञ स्थलों में गायत्री शक्तिपीठ (रंजना शर्मा), गायत्री कुंज (संतोष दायमा), प्रज्ञा पुस्तकालय (अन्नू शर्मा), गायत्री विद्यापीठ (डॉ. कुलदीप व कृष्ण कुमार दायमा), चुना चौक (शंकर गुर्जर), घूमचक्कर (चिरंजी लाल सैनी), मुकुंदगढ़ (रामपाल, विकेश), झाझर (कल्याण सिंह), चोबदरों की ढाणी (राजेश सैनी), डूंडलोद (पंकज व कैलाश सैनी) शामिल रहे।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संपन्न हुए इस आयोजन में ऑपरेशन सिंधूर में वीरता दिखाने वाले सैनिकों की प्रेरणा से, राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थनाएं की गईं।