झुंझुनूं : बच्चों के आधार नामांकन के लिए विशेष शिविर 16 फरवरी को
बच्चों के आधार नामांकन के लिए विशेष शिविर 16 फरवरी को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : उपखंड क्षेत्र खेतड़ी के 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन हेतु विशेष शिविर का आयोजन 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडाऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तातीजा, पपुरना, जसरापुर, शिमला व गोरीर में किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ब्लॉक खेतड़ी के प्रोग्रामर घनश्याम सैनी ने बताया कि बच्चो का नया आधार कार्ड बनवाने हेतु बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व बच्चे के माता या पिता को अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। बच्चे का नया आधार कार्ड नामांकन निःशुल्क है। मोबाईल नम्बर अपडेट करवाने पर निर्धारित शुल्क 50 रूपये देना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045490

