चिड़ावा के झाझडिया की ढामी में लगी आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने किया काबू, खेतों और घरों को बचाया
चिड़ावा के झाझडिया की ढामी में लगी आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने किया काबू, खेतों और घरों को बचाया
चिड़ावा : चिड़ावा के झाझड़िया की ढाणी में शनिवार दोपहर एक जोहड़ में आग लग गई। किसी व्यक्ति ने तुरंत चिड़ावा नगरपालिका फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अनिल चौधरी और नरेश राव के नेतृत्व में फायर टीम मौके पर पहुंची।
फायर टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। इस कार्रवाई से आग को आसपास के खेतों और घरों तक फैलने से रोका गया। जोहड़ में मौजूद सूखी घास-फूस और कुछ पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकती थी। फायर ब्रिगेड टीम ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043853


