[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी:नरसंहार को याद कर भावुक हुए लोग, शहीदों को श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी:नरसंहार को याद कर भावुक हुए लोग, शहीदों को श्रद्धांजलि

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी:नरसंहार को याद कर भावुक हुए लोग, शहीदों को श्रद्धांजलि

सूरजगढ़ : काजड़ा गांव में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। नरसंहार में जान गंवाने वाले लोंगों के बलिदान को याद किया गया।

शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर ने इस अवसर पर कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में ब्रिटिश हुकूमत ने निहत्थे और निर्दोष भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस घटना में हजारों लोग शहीद हो गए थे, जो भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है।

उन्होंने आगे बताया कि इस नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसके बाद महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन और तेज हो गया। इसके विरोध में असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई, जिसने स्वतंत्रता की लड़ाई को नई दिशा प्रदान की।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, प्रताप सिंह तंवर, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, वैद्य जयप्रकाश स्वामी, विनोद सोनी, राय सिंह शेखावत, प्रकाश मेघवाल, सरोज स्वामी और होशियार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Related Articles