[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वामी सेही में अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी की रखेंंगे नींव:डिजिटल क्लास भी लगेगी, मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

स्वामी सेही में अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी की रखेंंगे नींव:डिजिटल क्लास भी लगेगी, मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा

स्वामी सेही में अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी की रखेंंगे नींव:डिजिटल क्लास भी लगेगी, मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इस बार शिक्षा क्रांति की शुरुआत होगी। 14 अप्रैल को गांव में डिजिटल कक्षाएं और एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की नींव रखी जाएगी। यह आयोजन केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा में बदलाव की मजबूत शुरुआत माना जा रहा है। गांव के जागरूक युवाओं ने शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है।

अंबेडकर डेवलपमेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सरकारी और निजी स्कूलों के सैकड़ों मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्रों के परिश्रम को सराहना और बच्चों में शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा और उत्साह का संचार करना है। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और शिक्षा के स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।

निशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होगी

इस अवसर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि स्वामी सेही गांव में जल्द ही डिजिटल बोर्ड के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इन कक्षाओं के नियमित संचालन के लिए आगामी बैठक में विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लाइब्रेरी की नींव रखी जाएगी

अंबेडकर डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास बरवड़ ने बताया कि इसी दिन सर्व समाज के बच्चों के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी की भी नींव रखी जाएगी। यह पुस्तकालय बच्चों को बेहतर अध्ययन सामग्री और संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles