[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, कई हिरासत में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, कई हिरासत में

चिड़ावा में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, कई हिरासत में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : चिड़ावा में हाल के दिनों में कैफे में बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद, स्थानीय पुलिस ने शनिवार सुबह कार्रवाई की। एएसआई ताराचंद जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने खेतड़ी रोड़ स्थित कैफे पर दबिश दी और वहां से तीन-चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके पर मिली लड़कियों को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। गौरतलब है कि चिड़ावा की विभिन्न गलियों में खुले कई कैफे, जो मूल रूप से बर्थडे पार्टी और एनिवर्सरी हॉल के नाम पर संचालित हो रहे हैं, अब अनैतिक गतिविधियों के केंद्र बनते जा रहे हैं। इन कैफे में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के गलत संगत में पड़ने और अनुचित गतिविधियों में शामिल होने की खबरें लगातार आ रही थीं।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाधिकारी आसाराम गुर्जर ने बताया कि कैफे और होटलों में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य शहर के युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकना और सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखना है। शहर के जागरूक नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन उनका कहना है कि इन गतिविधियों पर पूर्ण और स्थायी रोक लगाने के लिए प्रशासन को और भी कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि इन कैफे की गतिविधियों से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और समाज को इस बुराई से मुक्त कराना अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad