[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठडी गांव में 400 फीट लंबे रास्ते पर कब्जा:चबूतरे और पोल लगाकर रास्ता रोका, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपी शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठडी गांव में 400 फीट लंबे रास्ते पर कब्जा:चबूतरे और पोल लगाकर रास्ता रोका, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपी शिकायत

गोठडी गांव में 400 फीट लंबे रास्ते पर कब्जा:चबूतरे और पोल लगाकर रास्ता रोका, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपी शिकायत

चिड़ावा : चिड़ावा में गोठडी से गोकलाना जोहड़ तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस रास्ते पर करीब 400 फीट की लंबाई में दोनों तरफ अवैध कब्जा कर लिया गया है। लोगों ने रास्ते के दोनों ओर चबूतरे बना लिए हैं। कहीं पोल लगा दिए हैं तो कहीं मिट्टी और पत्थर डाल दिए हैं। इससे रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है। ग्रामीणों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण लेकर निकलने में दिक्कत हो रही है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने चिड़ावा के तहसीलदार कमलदीप पूनिया को शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में बताया कि ये रास्ता करीब 2.5 किलोमीटर लंबा है। ये ग्रामीणों के लिए बेहद जरूरी रास्ता है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र पर हवासिंह, अनिल कुमार, सुरेश, महिपाल, शिशुपाल सिंह, चंदगीराम, रोहिताश, सुनील, इंद्राज सिंह, प्रवीण कुमार, कर्मवीर और सुनील समेत कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62