गणेश मंदिर पर आयोजित शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
गणेश मंदिर पर आयोजित शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर पर आतंकवाद के खिलाफ शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पहलगांव में आतंकियों द्वारा किए गए हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष मोहन लाल चुड़ीवाल ने की, जबकि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी फूलवाला और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य पवन शर्मा मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महावीर शाखा के मुख्य शिक्षक पवन शर्मा द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने से हुई। इसके पश्चात् भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके भारत माता की अर्चना की गई। कार्यक्रम में वैद्य पवन शर्मा, महेश मिश्रा, प्रधान दिनेश सुण्डा, चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी, महेश चौधरी, श्रीकांत मुरारका और मोहन लाल चुड़ीवाल ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ।
इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत, कपड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल सुंदरिया, फूलचंद सैनी, पार्षद चंद्रशेखर मिश्रा, पार्षद सुरेश सैनी, पार्षद जयन्ती बील, पार्षद विष्णु कुमावत, विश्वनाथ जोशी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष गौतम खण्डेलवाल, सुनील सामरा, भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, डॉ. शिखर चन्द जैन, अजय रूंथला, प्रियंक चौखानी, पंकज सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जोशी, विकास सैनी फूलवाला, पूर्व पार्षद प्रकाश गुर्जर, धर्मेन्द्र गढ़वाल, महेंद्र सराफ, हरिराम सैनी, मुरारीलाल इन्दोरिया, सीताराम कुमावत, लक्ष्मण स्वामी, जे पी जांगीड़, भानुप्रकाश छापोला, सजन जोशी, ललित गुरी, पूर्व चैयरमैन कैलाश जोशी, रणजीत गोदारा, शिवरतन मुरारका सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।