झुंझुनूं-सूरजगढ : युवती व महिला को कार ने मारी टक्कर:युवती की मौके पर मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
युवती व महिला को कार ने मारी टक्कर:युवती की मौके पर मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
झुंझुनूं-सूरजगढ : झुंझुनूं के सूरजगढ में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार कस्बे के जाखोद रेलवे अंडर के पास तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर सड़क पर चल रही युवती व एक महिला को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
वही कार अनियंत्रित होकर नजदीक के खेत में जा घुसी। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर सूरजगढ़ पुलिस के साथ एंबूलेंस व जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।
घायल युवती व महिला को इलाज के लिए सूरजगढ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतक मीना नजदीक के गांव भूढ़नपूरा की रहने वाली थी। वहीं घायल महिला की पहचान ललिता के रूप में हुई है। मृतक व घायल महिला दोनों चचेरी बहन है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी थी। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044714

