[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

9 मई को मनाया जाएगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह:खेल मैदान से शुरू होगी रथ यात्रा, लोगों को बांटे पीले चावल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

9 मई को मनाया जाएगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह:खेल मैदान से शुरू होगी रथ यात्रा, लोगों को बांटे पीले चावल

9 मई को मनाया जाएगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह:खेल मैदान से शुरू होगी रथ यात्रा, लोगों को बांटे पीले चावल

खेतड़ी : खेतड़ी के बसई में महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह 9 मई को सेठ सीताराम गोयल खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दे रहे हैं।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि रथ यात्रा सेठ सीताराम गोयल खेल मैदान से शुरू होगी। यह यात्रा खेतड़ी उपखंड के विभिन्न गांवों से होते हुए अजीत अस्पताल स्थित अजीत सिंह पार्क में समाप्त होगी। कार्यकर्ताओं ने मेहाडा गुर्जरवास, नांगलिया गुर्जरवास, डाडा फतेहपुरा, किशनपुरा धनचौली और रामबास के निवासियों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा और बॉलीवुड अभिनेता जोजो सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

बैठक में सरपंच विजय सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह निर्वाण, हरेंद्र सिंह निर्वाण, टिंकू सिंह नरूका, राजेंद्र योगी, सुभाष सिंह निर्वाण, नरपाल सिंह निर्वाण, कर्मवीर सिंह शेखावत, राम सिंह यादव और विकास फौजी उपस्थित रहे।

Related Articles