[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 लाख का 46 किलो डोडा पोस्त जब्त:रतनगढ़ में पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

5 लाख का 46 किलो डोडा पोस्त जब्त:रतनगढ़ में पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

5 लाख का 46 किलो डोडा पोस्त जब्त:रतनगढ़ में पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

चूरू : चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने मेगा हाईवे पर रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो युवकों से 46 किलो 315 ग्राम डोडा पोस्त छिलका जब्त किया। रतनगढ थानाधिकारी दिलीप सिंह गश्त के दौरान मेगा हाईवे स्थित टी पॉइंट पर पहुंचे। वहां दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैग के साथ बैठे मिले। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली।

बैग से डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान पंजाब निवासी अनमोल सिंह (24) और बृजिन्द्र सिंह (24) के रूप में हुई। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत बाजार में लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी के मुताबिक दोनों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77