[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर की मांग को लेकर 489 दिन से धरना जारी:सिरसला के किसानों ने कहा- 15 दिन में एक बार मिलता है पानी, सरकार पर झूठे वादे करने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नहर की मांग को लेकर 489 दिन से धरना जारी:सिरसला के किसानों ने कहा- 15 दिन में एक बार मिलता है पानी, सरकार पर झूठे वादे करने का लगाया आरोप

नहर की मांग को लेकर 489 दिन से धरना जारी:सिरसला के किसानों ने कहा- 15 दिन में एक बार मिलता है पानी, सरकार पर झूठे वादे करने का लगाया आरोप

चिड़ावा : चिड़ावा-सिंघाना सड़क मार्ग स्थित लाल चौक पर किसान सभा के बैनर तले नहर की मांग को लेकर धरना जारी है। किसान सभा के कोषाध्यक्ष महेश चाहर की अध्यक्षता में आंदोलन का 489वां दिन चल रहा है। क्रमिक अनशन पर प्रगतिशील किसान बनवारीलाल चाहर बैठे हैं।

सिरसला से आए किसानों ने पानी की गंभीर समस्या बताई। उनके अनुसार क्षेत्र में पानी पूरी तरह सूख चुका है। पीने के पानी के लिए 15 दिन में एक बार टैंकर आता है। पशुपालन करना मुश्किल हो गया है। नहाने-धोने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

किसानों का कहना है कि 1994 के समझौते के अनुसार उन्हें सिंचाई के लिए नहर का पानी मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार पर उदासीनता और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। धरने पर नहर आंदोलन के प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, तहसील सचिव ताराचंद तानाण, राजवीर, राजपाल चाहर समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

गांव-गांव से किसानों के जत्थे लालचौक पहुंच रहे हैं। वे आंदोलन को मजबूत करने के लिए संघर्षरत किसानों का समर्थन कर रहे हैं। धरने पर प्रभुराम सैनी, होशियार सिंह शर्मा, किशनलाल, रोशन स्वामी, सुबेदार उदमीराम सहित अन्य किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77