[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में राजस्थन शिक्षक संघ शेखावत की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेंद्र झोरड़ बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में राजस्थन शिक्षक संघ शेखावत की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेंद्र झोरड़ बने अध्यक्ष

सरदारशहर में राजस्थन शिक्षक संघ शेखावत की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेंद्र झोरड़ बने अध्यक्ष

सरदारशहर : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का वार्षिक अधिवेशन सरदारशहर के शिक्षक भवन में आयोजित किया गया। प्रदेश सभाध्यक्ष याकुब खान ने सार्वजनिक शिक्षा पर मंडरा रहे खतरों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में संगठन का दायित्व और बढ़ जाता है।

जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण नीति और बकाया डीपीसी की मांगों को लेकर जयपुर पैदल कूच की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी अश्विनी पारीक ने संगठन में कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

सभाध्यक्ष हनीफ खान ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुरेन्द्र झोरड़ को अध्यक्ष और गजानंद मेघवाल को मंत्री चुना गया। राजपाल ढाका को सभाध्यक्ष और सत्यनारायण पुरोहित को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रेखाराम साण्डेल को उपसभाध्यक्ष, माया चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवीदत्त जोशी को शहरी उपाध्यक्ष और आदराम भाकर को ग्रामीण उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भंवरलाल सारण को संघर्ष समिति संयोजक और भागीरथ मेव को संगठन मंत्री बनाया गया। निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77