एक नंबर से चल रही थीं तीन बसें:दो को पकड़कर किया सीज, 12 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
एक नंबर से चल रही थीं तीन बसें:दो को पकड़कर किया सीज, 12 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर में डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही नंबर से सड़क पर दौड़ रही दो बसों पर कार्रवाई की है। जबकि एक ही नंबर से चल रही तीसरी बस की तलाश जारी है। परिवहन विभाग ने बस मालिक पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इनमें एक बस चोरी की होने की संभावना जताई गई है।
डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह की इस कार्रवाई के बाद निजी बस ड्राइवरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से तारानगर से ढ़ाणा रूट पर एक ही नंबर की तीन बसों के सड़कों पर दौड़ने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर टीम ने तारानगर में कार्रवाई की। यहां दो बस एक ही नंबर की मिली, तीसरी बस की अभी तलाश की जा रही है।
रोबिन सिंह ने बताया कि सीज दोनों बसों पर करीब लाखों रुपए का टैक्स बकाया है। जिन्हें सीज कर चूरू परिवहन विभाग में खड़ा किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जब भी वे कार्रवाई के लिए जाते तो बसों को गायब कर दिया जाता था। शुक्रवार को वह सरकारी गाड़ी नहीं ले जाकर निजी वाहन लेकर गए थे। दोनों सीज की गई बसों की नंबर प्लेट एक जैसी लगी हुई है। इसमें एक बस राकेश पूनिया के नाम से है तो दूसरी मोहन सिंह के नाम से है। दोनों गाड़ियों का साल 2022 से टैक्स बकाया चल रहा है। दोनों बसों का करीब 12 से 13 लाख रुपए का टैक्स बकाया चल रहा है। रोबिन सिंह ने बताया कि दोनों बसों की फिटनेस, परमिट, नंबर प्लेट कुछ भी नहीं है। दोनों बसों को केवल फर्जीवाड़े में चलाया जा रहा था। डीटीओ की टीम तीसरी बस की भी तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033963


