[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध खनन रोकने के लिए कमेटी बनी, कलेक्टर होंगे अध्यक्ष:नीमकाथाना के महेंद्र गोयल को बनाया सदस्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अवैध खनन रोकने के लिए कमेटी बनी, कलेक्टर होंगे अध्यक्ष:नीमकाथाना के महेंद्र गोयल को बनाया सदस्य

अवैध खनन रोकने के लिए कमेटी बनी, कलेक्टर होंगे अध्यक्ष:नीमकाथाना के महेंद्र गोयल को बनाया सदस्य

सीकर : सीकर में खनिज विकास को बढ़ावा देने और अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष कलेक्टर होंगे और 9 सदस्य शामिल होंगे। इनमें नीमकाथाना के महेंद्र गोयल को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही तहसील के सुंदरमल सैनी को भी सदस्य बनाया गया है।

प्रशासनिक सुधार विभाग और खान एवं पेट्रोलियम विभाग के आदेश पर ये कदम उठाया गया है। कलेक्टर समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में जिला पुलिस अधीक्षक, उपवन संरक्षक और खनि अभियंता सहित कुल 9 सदस्य हैं। खनि अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में एक एनजीओ प्रतिनिधि और चार खनन पट्टाधारियों को नामित किया गया है।

समिति हर महीने बैठक करेगी। ये जिले में अवैध खनन पर नजर रखेगी। वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करेगी। पट्टाधारियों की समस्याएं सुनेगी। खनन गतिविधियों में आने वाली समस्याओं का समाधान करेगी। खान एवं पेट्रोलियम विभाग इस स्थायी समिति का प्रशासनिक विभाग होगा। समिति वन और पर्यावरण संरक्षण के नियमों को खनन में लागू करेगी।

नामित सदस्यों में नीमकाथाना के महेंद्र गोयल खनन पट्टाधारी हैं। आपकी आवाज फाउंडेशन से दीप सिंह शेखावत एनजीओ प्रतिनिधि हैं। दांतारामगढ़ तहसील से सुभाष ढाका और राहुल बाजिया को चुना गया है। नीमकाथाना तहसील से सुंदरमल सैनी को भी सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet