नकदी व गहने लेकर लड़की हुई घर से गायब
नकदी व गहने लेकर लड़की हुई घर से गायब
बुहाना : बुहाना उपखंड के देवलावास गांव के एक व्यक्ति ने लड़की गायब होने एवं घर से नकदी एवं गहने ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पचेरीकलां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच थाना प्रभारी राजपाल कर रहे है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार जाति बावरीया गांव देवलावास ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि मेरी लडकी संजू कुमारी मेरे गांव देवलावास से घर से निकली थी। मैं रेवड लेकर गया हुआ था। घर पर आया तो मेरी लडकी घर पर नही मिली। पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं लगी। हमने घर पर देखा तो संदूक खुली हुई थी। संदूक में रखे बीस हजार रूपए एवं कानों के कुंण्डल गायब मिले। लड़की अपने साथ आधार कार्ड भी ले गए। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035294


