[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में मंदिर कॉरिडोर का काम जल्द शुरू होगा:डिप्टी सीएम बोलीं- शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण भी जरूरी; बाबा श्याम के किए दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में मंदिर कॉरिडोर का काम जल्द शुरू होगा:डिप्टी सीएम बोलीं- शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण भी जरूरी; बाबा श्याम के किए दर्शन

खाटूश्यामजी में मंदिर कॉरिडोर का काम जल्द शुरू होगा:डिप्टी सीएम बोलीं- शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण भी जरूरी; बाबा श्याम के किए दर्शन

सीकर : डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गुरुवार को खाटूश्यामजी में शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और खाटूश्यामजी मंदिर कॉरिडोर के विकास कार्यों की समीक्षा की। डिप्टी सीएम ने कहा- शेखावाटी की सांस्कृतिक धरोहर को मूल स्वरूप में संरक्षित करने और खाटूश्यामजी मंदिर को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो चुका है।

डिप्टी सीएम ने हवेलियों की रजिस्ट्री और स्थानांतरण के दौरान कड़ी जांच, जिला व नगरपालिका स्तर पर कमेटी गठन, नियमित मॉनिटरिंग और अतिक्रमण हटाने की त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही हेरिटेज संरक्षण के लिए विधानसभा में विशेष एक्ट लाने का कहते हुए तमिलनाडु के चेट्टीनाड मॉडल का अध्ययन कर शेखावाटी में लागू करने का सुझाव दिया। यूनेस्को की हेरिटेज रिपोर्ट की समीक्षा कर इन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

खाटूश्यामजी मंदिर के विकास कार्य पर मैसर्स पीडीकोर द्वारा प्रजेंटेशन दिखाई गई।
खाटूश्यामजी मंदिर के विकास कार्य पर मैसर्स पीडीकोर द्वारा प्रजेंटेशन दिखाई गई।

बैठक में भारत सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत स्वीकृत खाटूश्यामजी मंदिर कॉरिडोर के विकास कार्यों की डीपीआर की समीक्षा की गई। दीया कुमारी ने बताया- भारत सरकार ने राज्य के प्रस्ताव पर पूर्ण बजट स्वीकृत किया है जिससे मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत खाटू में डिजिटल म्यूजियम, इंटर प्रिटेशन सेंटर, ओपन एयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो, कथा पंडाल, कैफेटेरिया, पार्किंग, फूड कोर्ट और मुख्य प्रवेश द्वार बनेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एंट्री पॉइंट्स पर पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त बजट आवंटन की घोषणा की।

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत मंदिर में निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है।
स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत मंदिर में निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है।

डिप्टी सीएम ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन, मंदिर कमेटी और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। दीया कुमारी ने कहा- शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण से संबंधित सुझावों को अमल में लाने के लिए शीघ्र ही जयपुर में सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

दीया कुमारी ने आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर दर्शन किए।
दीया कुमारी ने आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर दर्शन किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77