बालाजी मंदिर से चांदी के सात छत्र चोरी:कार से आए दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बालाजी मंदिर से चांदी के सात छत्र चोरी:कार से आए दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
फतेहपुर : फतेहपुर के मंडावा बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। रात करीब 1:30 बजे दो युवक सफेद कार से मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की। सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे, तो उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया। पुजारी ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। मंदिर के अंदर जाकर देखा गया तो बालाजी की मूर्ति के ऊपर लगे चांदी के सभी 7 छत्र गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास के मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044869

