“इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू” ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को कैंडल मार्च कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की,
"इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू" ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को कैंडल मार्च कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की,
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित वीरगति स्मारक ( शहीद स्मारक )पर सर्वे मुस्लिम समुदाय द्वारा गठित इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी चूरू द्वारा पहलगाम में आतंकीयो द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या करने के विरोध में नारे लगाते हुए।कैंडल मार्च निकाल कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सोसायटी के जिलाध्यक्ष शौक़त अली खां झारिया (रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर) ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकियों द्वारा निहत्थे, मासूम पर्यटकों पर इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और सरकार से इन आतंकी यों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर फकरुल हसन गौरी ने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक़ाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की,और सर्व समाज से अफवाहों से दूर रहने व आपसी भाईचारा बनाए रखने की गुज़ारिश की,सोसायटी के उपाध्यक्ष रिटायर्ड ए एस पी मोहम्मद अयूब एवं मोहम्मद आरिफ खान “प्रिंसिपल” ने इस हमले को भारत की गंगा जमनी तहजीब पर हमला बताते हुए सरकार से देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की, शोक सभा के इस अवसर पर रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) नूर मोहम्मद खां, रिटायर्ड प्रधानाध्यापक उस्मान गनी दिलावरखानी, इकरार खां लाडवाण, रिटायर्ड. प्राध्यापक गुलाम मोहियुद्दीन, लॉयन आबिद खान एलमान, मोहम्मद अली पठान, सद्दीक खां वरिष्ठ अध्यापक, रसीद खां मोयल रिटायर्ड प्रिंसिपल, हबीब खान, जाकिर खान के के,असलम खां एलमान, यूसुफ कबीरखानी, आवेश क़ुरैशी, उस्मान अंसारी, करामत अली खान, इमरान अहमद, आमिर अंसारी, सलीम दिलावर खानी, जाफर खान आदि समाज के प्रबुद्ध जनों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035768
