[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 10 मिनट में सोने-चांदी के जेवर चोरी,शटर काटकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा चोर, मंदिर जा रही महिलाओं को टूटा मिला ताला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 10 मिनट में सोने-चांदी के जेवर चोरी,शटर काटकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा चोर, मंदिर जा रही महिलाओं को टूटा मिला ताला

नीमकाथाना में 10 मिनट में सोने-चांदी के जेवर चोरी,शटर काटकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा चोर, मंदिर जा रही महिलाओं को टूटा मिला ताला

नीमकाथाना : ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर ने महज 10 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामला नीमकाथाना शहर के मुख्य बाजार का है। अज्ञात चोर दुकान का शटर काटकर अंदर घुसा और सोने चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गया। इस दौरान घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नीमकाथाना कोतवाली सीआई सुनीता बॉयल ने बताया-सुबह ज्वैलर्स की दुकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

सुबह घर की महिलाओं को ताला टूटा मिला।
सुबह घर की महिलाओं को ताला टूटा मिला।

दुकान मालिक विष्णु सोनी ने बताया-घटना सोमवार सुबह 3:14 की है। चोर दुकान शटर काटकर दुकान में घुसा और 3:24 पर सोने चांदी के आभूषण चोरी करके फरार हो गया। महज 10 मिनट में बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। विष्णु सोनी ने बताया-सुबह घर की महिलाएं शीतला माता के मंदिर में जा रही थीं। इस दौरान दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। सामान की गिनती के बाद ही पता चल सकेगा कि दुकान से क्या-क्या चोरी हुआ है।

दुकान में सीसीटीवी चेक करती पुलिस
दुकान में सीसीटीवी चेक करती पुलिस

वहीं स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना को लेकर आक्रोश जताया है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। सीआई सुनीत बॉयल ने कहा-सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin