[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी समारोह में नानी-दोहिता को डीजे गाड़ी ने कुचला:काम खत्म करके टेंट के नीचे सो रहे थे दोनों, ड्राइवर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी समारोह में नानी-दोहिता को डीजे गाड़ी ने कुचला:काम खत्म करके टेंट के नीचे सो रहे थे दोनों, ड्राइवर फरार

शादी समारोह में नानी-दोहिता को डीजे गाड़ी ने कुचला:काम खत्म करके टेंट के नीचे सो रहे थे दोनों, ड्राइवर फरार

सीकर : सीकर में रविवार देर रात शादी समारोह में हादसा हो गया। टेंट के नीचे सो रही महिला और उसके 2 साल के दोहिते को डीजे की गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक भाग। हादसा सीकर जिले के बलारां थाना क्षेत्र के पूनिया का बास गांव का है।

बलारां थाना एसएचओ नेकी राम ने बताया- हादसे में गुलाबबाई (45) और उसके दो साल के दोहिते निर्मल की मौत हो गई। महिला झालावाड़ के पहाड़पुर की रहने वाली थी। वह शादी समारोह में बर्तन साफ करके अपने दोहिते के साथ टेंट के नीचे सो रही थी। इस दौरान डीजे की गाड़ी दोनों पर चढ़ गई।

एसएचओ ने बताया- शादी में करीब 150 कैटरिंग और बर्तन साफ करने वाले मजदूर काम कर रहे थे। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं महिला को गंभीर हालत में झुंझुनूं के नवलगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने डीजे चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin