पिलानी तहसील कर्मचारियों ने कलेक्टर को भेजा पत्र:ऑफिस में जगह की बताई कमी, दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग
पिलानी तहसील कर्मचारियों ने कलेक्टर को भेजा पत्र:ऑफिस में जगह की बताई कमी, दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग
पिलानी : पिलानी तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने स्थान की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र भेजा है। तहसीलदार सोनू आर्य को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने कार्यालय को किसी अन्य सुविधाजनक भवन में स्थानांतरित करने की मांग की है।
वर्तमान भवन में केवल 5 छोटे कमरे हैं। एक कमरे में तहसीलदार और नायब तहसीलदार बैठते हैं। एक कमरा पंजीयन शाखा के लिए है। दो कमरे भू-अभिलेख शाखा के पास हैं। बचे एक छोटे कमरे में 9 कर्मचारियों को सिर्फ 3 टेबल के साथ काम करना पड़ता है।
कर्मचारियों के अनुसार, यह भवन उप तहसील के लिए लिया गया था। तब स्टाफ कम था। अब तहसील में क्रमोन्नत होने के बाद यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ गई है। आम लोगों के बैठने के लिए भी सिर्फ टिन शेड ही है। गर्मियों में यहां बैठना मुश्किल होता है। भवन में शौचालय की सुविधा भी नहीं है। इससे महिला कर्मचारियों और आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है।
तहसील कार्यालय को स्थानांतरित किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील कार्यालय के हनुमान प्रसाद दायमा, राजेश धनखड़, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार सैनी, अनिल कुमार, सुनिल कुमार, अमन कुमारी, रणजीत सिंह सिलायच, सुमित्रा, सुशीला देवी, राजेन्द्र थालोर, सुरेश कुमार, नन्दलाल नहरा, मनीष कुमार पटवारी, विनोद पंधाल, संजय कुमार, सुनिता सैनी, बिजेन्द्र व राकेश समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। सभी ने नए भवन की मांग की है जहां पर्याप्त जगह और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048249


