[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया संकल्प दिवस का न्योता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया संकल्प दिवस का न्योता

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया संकल्प दिवस का न्योता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस 21 अप्रैल को लाइन पुलिस में होने वाले संकल्प दिवस के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने चूरू के वार्ड नंबर 1, 54 55,,56 व 60 में जाकर आम जनता व कार्यकर्ताओं से संपर्क किया एवं उन्हें 21 अप्रैल को लाइन पुलिस में होने वाले विशाल अभिनंदन समारोह एवं संकल्प दिवस के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का न्योता दिया।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत धर्मेंद्र राकसिया, ओम इंदौरिया, रावतमल गढ़वाल, आकाश सैनी, गोपी शर्मा, हनुमान मटोलिया, श्रीराम सैनी, निरंजन स्वामी, लालचंद सैनी, भंवर लाल सैनी, जयप्रकाश प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने बताया कि चूरू शहर के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर 21 अप्रैल को आयोजित होने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर होने वाले लाइन पुलिस में संकल्प दिवस के रूप में आयोजित होने वाली विशाल सभा में लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं । मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया ने बताया कि जिस प्रकार शहर में लोगों के अंदर इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व जोश है जिससे यह सहज रूप से कहा जा सकता है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें चूरू शहर के हजारों कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin