अस्पताल से बाइक चोरी:बीमार मां की जांच कराने आए युवक की बाइक गायब, मामला दर्ज
अस्पताल से बाइक चोरी:बीमार मां की जांच कराने आए युवक की बाइक गायब, मामला दर्ज
रींगस : रींगस कस्बे में मठ मंदिर के पास स्थित अस्पताल से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पृथ्वीपुरा के मंदिर वाली ढाणी निवासी राधेश्याम तंवर ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राधेश्याम के अनुसार उनका भतीजा अक्षय अपनी बीमार मां को जांच के लिए रींगस के अस्पताल लाया था। चिकित्सक से जांच करवाने के बाद जब वह वापस जाने लगा, तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि अस्पताल के आस-पास बाइक की काफी तलाश की गई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को राधेश्याम ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक की तलाश में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036809


