[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी का शव कंधे पर डालकर घूमता रहा पति:पुलिस ने समझाइश कर मॉर्च्युरी में रखवाया, चक्की से टच होने से लगा था करंट का झटका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्नी का शव कंधे पर डालकर घूमता रहा पति:पुलिस ने समझाइश कर मॉर्च्युरी में रखवाया, चक्की से टच होने से लगा था करंट का झटका

पत्नी का शव कंधे पर डालकर घूमता रहा पति:पुलिस ने समझाइश कर मॉर्च्युरी में रखवाया, चक्की से टच होने से लगा था करंट का झटका

चूरू : चूरू के जिला अस्पताल ( डीबी अस्पताल) में मंगलवार को एक व्यक्ति अपनी मृत पत्नी के शव को कंधे पर लादकर करीब 10 मिनट तक घूमता रहा। अस्पताल प्रशासन ने उसको रोका, तो उसके परिजन उनसे बहसबाजी करने लगे। अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मनाही के बावजूद वह मैं तो ले जाऊंगा कहता रहा।

शव को इमरजेंसी से पार्किंग तक ले गया। यह पूरी घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, युवक की पत्नी झूमा देवी (45) की मौत करंट लगने से हुई थी। परिजन दोपहर 1:30 बजे उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रसोई में पोछा लगाते समय करंट लगा:

रतनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल के मुताबिक, सेहला निवासी हरलाल की पत्नी झूमा देवी (45) मंगलवार को घर में साफ-सफाई कर रही थी। रसोई में पोछा लगाते समय गीला कपड़ा आटा चक्की से टच हो गया, जिससे उसको करंट का झटका लगा। परिजन दोपहर 1:30 बजे निजी वाहन से महिला को लेकर चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल चौकी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया:

डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही पति हरलाल पत्नी का शव कंधे पर डालकर ले जाने लगा। इमरजेंसी वार्ड के कर्मचारियों और अस्पताल चौकी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह आक्रोशित होकर हंगामा करने लगा। करीब दस मिनट तक पत्नी के शव को कंधे पर डालकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा और इमरजेंसी से पार्किंग तक ले आया।

शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया:

व्यक्ति के नहीं मानने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझाइश कर शव को मॉर्चुरी में रखवाया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी रतनगढ़ पुलिस को दी, जिसके बाद रतनगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अब, 4 PHOTOS में समझिए पूरा मामला…

पत्नी का शव कंधे पर डाले पति को समझाइश करते अस्पताल कर्मचारी।
पत्नी का शव कंधे पर डाले पति को समझाइश करते अस्पताल कर्मचारी।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को एम्बुलेंस से रतनगढ़ के सेहला के लिए रवाना किया गया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को एम्बुलेंस से रतनगढ़ के सेहला के लिए रवाना किया गया।

Related Articles